बलरामपुर। फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई सात मई को होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब हत्या हो गई थी। इसमें पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया, तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में इस प्रकरण की सुनवाई हो रही है। वहीं सात मई को ही एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर लगे गैंगस्टर मुकदमे में सात मई को बहस होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। फिलहाल गैंगस्टर मामले में रिजवान जहीर को जमानत मिल चुकी है।