बलरामपुर। पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मामले में सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। तुलसीपुर थाने में करीब डेढ़ वर्ष पहले गैंगस्टर एक्ट में पूर्व सांसदके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में हो रही है। मामले में 15 दिसंबर को सुनवाई लगी थी। वकीलों के न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने से सुनवाई की तिथि टल गई थी। अब 20 दिसंबर को सुनवाई होगी।
तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। पूर्व सांसद पर लगे गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई अब 20 दिसंबर 2025 को होगी। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर छह में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार मुकदमे की सुनवाई करेंगे। पूर्व सांसद रिजवान जहीर मौजूदा समय में ललितपुर जेल में बंद हैं।