फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वास्थ्य कर्मी बिना ग्लब्स व मास्क कर रहे मरीजों की जांच

Wed, 12 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय में बिना ग्लब्स लगाए मरीज की कोविड सैंपलिंग करता स्वास्थ्य कर्
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सात मरीज मिलने के बाद भी लापरवाही कम नहीं हो रही है। माॅकड्रिल के दूसरे दिन ही अव्यवस्था देखने को मिली। स्वास्थ्य कर्मी बिना ग्लब्स के ही मरीजों की सैंपलिंग करते दिखे। चिकित्सक बिना मास्क लगाए मरीजों का उपचार करते नजर आए।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार को पर्चा काउंटर व ओपीडी में मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कोविड जांच केंद्र में तैनात कर्मचारी बिना ग्लब्स लगाए कोरोना की जांच के लिए मरीजों के सैंपल ले रहा था। ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाॅय अमरेश सोनकर व विनय ने बताया कि एक महीने से ग्लब्स नहीं मिले हैं। ओपीडी में कई चिकित्सक बिना मास्क लगाए मरीज देख रहे थे।


सतर्कता बरतने के निर्देश
सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड संक्रमण से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। बिना मास्क व ग्लब्स लगाए सैंपलिंग करना सही नहीं है। इसके लिए सभी अधीक्षकों को आदेश जारी किया जाएगा। जिन अस्पतालों में मास्क व ग्लब्स नहीं है वे स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं। बुधवार को जांच में 687 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें