फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षक पद से हटाए जाने पर टीकाकरण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चेतावनी के बाद भी कार्य व्यवहार में सुधार न करना डा. शोएब को भारी पड़ गया। सीएमओ ने अव्यवस्था एवं कार्य व्यवहार में सुधार न होने पर डा. शोएब को सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग के अधीक्षक पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर डॉ. शिव चाकर भारती को अधीक्षक बनाया गया है। उधर, पद से हटाए जाने के बाद डॉ शोएब ने कोरोना टीकाकरण रुकवा दिया। सीएमओ को जानकारी मिलते ही नाराजगी जताई और दोबारा टीकाकरण शुरू करवाया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने गुरुवार को बताया कि सीएचसी, गैड़ास बुजुर्ग से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सीएचसी में चारो तरफ अव्यवस्था का बोलबाला था। कोरोना सैंपलिंग एवं टीकाकरण के मूल्यांकन में सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग की स्थिति काफी दयनीय रही। बार-बार निर्देश देने के बावजूद सैंपलिंग और टीकाकरण की धीमी गति को बढ़ाने में अधीक्षक कोई रूचि नहीं ले रहे थे। अस्पताल से गायब रहना और मीटिंग में न आना उनकी आदत में शुमार था। मीडिया प्रतिनिधियों के साथ भी आएदिन दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। अस्पताल के आवासीय परिसर में बाहरी लोगों के रहने की शिकायत मिल रही थी। उन्हें कार्य व्यवहार में सुधार के लिए बार-बार चेतावनी दी गई लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में अव्यवस्था कार्य व्यवहार में सुधार न होने पर डा. शोएब को सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग के अधीक्षक पद से हटा कर उतरौला सीएचसी में चिकित्साधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। उतरौला सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी डा. शिव चाकर भारती को सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग का अधीक्षक बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें