फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुख्यालय को 10, तहसीलों को मिले पांच-पांच अधिवक्ता

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। गरीब व बेसहारा वादकारियों को निःशुल्क विधिक सहायता मिलेगी। जिला न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर में पैनल वकीलों के पदों पर साक्षात्कार लेकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। मुख्यालय पर 10 और उतरौला, तुलसीपुर व सदर तहसील में पांच-पांच अधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं। अभी तक जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था थी, अब इसका विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला जज के निर्देश पर पहल की गई है। इस योजना के तहत मुख्यालय स्तर पर 10 अधिवक्ता और जिले के तीनों तहसीलों उतरौला, तुलसीपुर व सदर में पांच-पांच यानी कुल 15 तहसील स्तरीय अधिवक्ता चयनित किए गए। जिले में 25 अधिवक्ताओं को चुना गया है, ताकि गरीब वादकारियों की मांग पर अधिवक्ता उपलब्ध कराए जा सकें।
प्राधिकरण के सचिव अतुल कुमार नायक ने बताया कि पैनल अधिवक्ताओं का चयन नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) के निःशुल्क और सक्षम विधि सेवाएं विनियम-2010 की धारा 8 के प्रावधानों के तहत किया गया है। चयनित अधिवक्ताओं की वैधता तीन वर्ष की होगी और उन्हें कार्य के अनुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा। यहां पर कुल 69 अधिवक्ताओं ने आवेदन किया था। साक्षात्कार के आधार पर 25 अधिवक्ताओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें