फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आमने-सामने कार की टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी में घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/गैसड़ी। बढ़नी-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतपुर गांव के पास शनिवार को दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जनपद श्रावस्ती के इकौना निवासी अनूप गुप्ता अपनी पत्नी रेखा गुप्ता व पुत्र ऋषभ के साथ कार से ससुराल पचपेड़वा से इकौना जा रहे थे। गैसड़ी के खलीलुल्लाह अपनी कार से तुलसीपुर से गैसड़ी आ रहे थे। गैसड़ी कोतवाली के बसंतपुर गांव के पास शनिवार दोपहर तीन बजे दोनों कार सामने से टकरा गईं, हादसे में दोनों कार सवार लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी गैसड़ी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि घायल रेखा गुप्ता व खलीलुल्लाह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें