फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पैतृक संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए काट रहा चक्कर

विज्ञापन
बलरामपुर के देहात कोतवाली में सुनवाई करते थानाध्यक्ष व अन्य ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 15 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें पीड़ितों की शिकायतें सुनी गईं। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी आईं। निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन

देहात काेतवाली में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम हसुवाडोल निवासी दीपनरायन ने प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि पैतृक संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए तीन माह से अफसरों के चौखट का चक्कर काट रहा हूं। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर दीपनरायन की समस्या का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। कहा कि सात दिन में प्रकरण का निस्तारण करके अधिकारियों को सूचना मुहैया कराएं।
ग्राम सिंगाही निवासी पुत्तीलाल ने भूमि विवाद का निस्तारण कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। ग्राम सेखुईकला निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। थाना तुलसीपुर में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, ललिया में अशोक कुमार सिंह, महराजगंज तराई में संतोष कुमार तिवारी, पचपेड़वा में ओम प्रकाश चौहान, श्रीदत्तगंज में अविरल शुक्ल, रेहरा बाजार में दुर्गेश कुमार सिंह, सादुल्लाहनगर में सत्येंद्र कुमार वर्मा, उतरौला में अवधेश राज सिंह व गैड़ास बुजुर्ग में राजीव कुमार मिश्र ने थाना समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। जमीन के विवाद का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम भेजी गई। हरैया थाने में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व गैसड़ी में दुविर्जय ने पीड़ितों की प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें