उतरौला (बलरामपुर)। नगर के मोहल्ला रफीनगर स्थित हजरत बाबा झंडे शाह का तीन दिवसीय सालाना उर्स सोमवार को कुरान ख्वानी के साथ शुरू हो गया। अकीदतमंदों ने बाबा के मजार पर फातिहा पढ़कर परिवार की सलामती व मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।
दूरदराज से आए अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की। फैजाने औलिया कमेटी के सदर फरीदुद्दीन कुरैशी ने बताया कि बाबा के मजार पर मांगी गई नेक मुरादें अवश्य पूरी होती हैं। बाबा की रहमत उन्हें मानने वालों पर जरूर बरसती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर प्रत्येक वर्ष उर्स का आयोजन होता है, जिसमें तमाम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यहां दूरदराज से भारी संख्या में अकीदतमंद मन्नतें मांगने आते हैं। पहले दिन कमेटी के सदस्य हाजी निजाम कुरैशी, महफूज़ गनी, हैदर कुरैशी, तौफीक कुरैशी, मोअज्जम कुरैशी, कमालुद्दीन, हसीब कुरैशी, कलीमुद्दीन, फज्जू कुरैशी, अनवारुद्दीन, जलालुद्दीन, सलाहुद्दीन सहित कई अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी।