फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हरियाणा, मुजफ्फरनगर व प्रयागराज ने जीता मैच

Wed, 14 Feb 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के विजुवा कला गांव के खेल मैदान में रहमानिया स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन हरियाणा, मुजफ्फरनगर व प्रयागराज की टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने किया।पहला मैच आजमगढ़ और हरियाणा के बीच हुआ। हरियाणा की टीम ने 2-1 से यह मुकाबला जीता। दूसरे मैच में मुजफ्फरनगर ने कोलकोता को 2-0 से जबकि तीसरे मैच में प्रयागराज की टीम ने दिल्ली की टीम को 2-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें