कटरा बाजार(गोंडा)। प्रेम प्रसंग के चलते सोमवार की रात कोडरी मझौवा गांव के अमरेश (22) ने बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
पूर्व प्रधान मझौवा अयोध्या प्रसाद ने बताया कि रामसागर का बेटा अमरेश दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले यहां आया था। सोमवार दोपहर को बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक वापस न आने पर परिजन ने तलाशना शुरू किया। पता चला कि गांव के पास बालमुकुंद अवस्थी के बाग में फांसी लगा ली है। इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रेमप्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों से भी यही जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।