फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2.50 लाख किसानों को मिली 50 करोड़ रुपये सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोयंबटूर में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन-2025 से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाते ही जिले के 2,50,729 किसानों के बैंक खातों में किस्त की राशि पहुंच गई। इस चरण में जिले के किसानों को कुल 50 करोड़ रुपये का लाभ मिला है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जहां उप कृषि निदेशक श्याम नरायण राम और जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार सहित कृषि विभाग की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती आने वाले समय में किसानों की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनेगी। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील भी की। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन पात्र किसानों को किसी कारणवश किस्त प्राप्त नहीं हुई है, वे निकटतम सीएससी केंद्र या कृषि विभाग कार्यालय में आधार प्रमाणीकरण, भूमि अभिलेख और बैंक विवरण का सत्यापन कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, पोषक तत्व प्रबंधन और विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें