फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फुटबॉल व वॉलीबाल में ग्रीन हाउस चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदा पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में तहसीन रजा व बालिका वर्ग में आरती ने बाजी मारी। फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस की टीम विजेता बनी। वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भी ग्रीन हाउस की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन पराग बोस, निदेशक सुदीपा बोस, प्रधानाचार्य परमिंदर सिंह तथा सचिव कृष्णा बोस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में तहसीन रजा ने प्रथम, मसूद अली ने द्वितीय तथा अरिंदम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में आरती ने प्रथम व तस्मिया फातिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस की टीम फाइनल मैच जीतकर विजेता बनी। वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस की टीम ने जीत हासिल की। खो-खो में यलो हाउस ने बाजी मारी। इस अवसर पर प्रदीप पांडेय, जैनेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णकुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें