फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों को मिला फंड

Tue, 11 Nov 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आगामी पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच जिले की पंचायतों को वित्तीय सहारा मिला है। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत टाइड ग्रांट की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत जिले को 30.59 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। चुनावी माहौल में इस फंड को ग्रामीण विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत को 4,57,10,926 रुपये, क्षेत्र पंचायतों को 4,59,18,091 रुपये और ग्राम पंचायतों को 21,43,32,048 रुपये आवंटित किए गए हैं। शासन ने निर्देश दिए हैं कि यह राशि केवल निर्धारित कार्यों पर ही खर्च होगी और किसी भी प्रकार का समायोजन नहीं होगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि टाइड ग्रांट का यह फंड पंचायतों के बुनियादी विकास कार्यों के लिए अत्यंत जरूरी है। चुनाव करीब हैं, ऐसे में पंचायतों को यह विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि धनराशि का उपयोग पारदर्शी तरीके से और केवल स्वीकृत मदों पर ही किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोषागार से आहरित राशि सीधे पंचायतों के खातों में भेजी जा रही है। किसी भी पंचायत को बिना स्वीकृति के कोई काम शुरू नहीं करना होगा। शासन के नियम, बजट मैनुअल और मितव्ययिता आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें