फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक हजार मीट्रिक टन डीएपी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। किसानों को खाद की समस्या न हो, इसके लिए प्रयास तेज हो गए हैं। शुक्रवार को जिले को एक हजार मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया गया है। इसे समितियों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में डीएपी की किल्लत को लेकर किसानों की समस्या पर ‘अमर उजाला’ ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसमें तुलसीपुर क्षेत्र की समितियों में ताला लटका होने व गैसड़ी में खाद नहीं होने का जिक्र किया गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने निगरानी की नई व्यवस्था बनाई है।
जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया गया है। गोंडा से डीएपी की रैक आ रही है, इसे समितियों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई किसान किसी समिति पर गया और वहां उसे अगले दिन आने के लिए कहा जाता है तो एडवांस में उसका विवरण भर लिया जाता है। इसके बाद उसे निर्धारित तिथि को बुलाकर खाद उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

सहकारिता के सहायक आयुक्त अमरेश मणि तिवारी का कहना है कि जिले में 3400 मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके की बिक्री का लक्ष्य है। इसमें से 2800 एमटी की बिक्री हो चुकी है। वर्तमान में 400 एमटी डीएपी, 360 एमटी एनपीके, दो हजार एमटी यूरिया उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें