फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इलाज के अभाव में न जाए किसी नवजात की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव इकाई के रूप में प्रभावी किया जाए। वहां 24 घंटे प्रसव की सुविधा होनी चाहिए, जिससे गर्भवती को इसका लाभ मिल सके। जिले के संस्थागत प्रसव में भी बढ़ोत्तरी की जाए। ये बातें सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि नवजात बच्चों का इलाज करने के लिए जिले में संचालित एनबीएसयू (न्यू बॉर्न स्टेब्लाइजेशन यूनिट) को क्रियाशील बनाया जाए, जिससे इलाज के अभाव में किसी भी नवजात को जान न गंवानी पड़े। सीडीओ ने प्रसूता समेत सभी लाभार्थियों के लंबित भुगतान शीघ्र कराने एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के वाहन टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश भी दिया।
सीएमओं डॉ. सुशील कुमार ने मातृ एवं शिशु सुरक्षा, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार नियोजन व आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड के वितरण की जानकारी दी। उन्होंने नवंबर में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों तथा जनकपुर में शुरू होने वाले अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी। इस मौके पर अपर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह, बीएसए कल्पना देवी, डॉ. एके सिंघल, चंदन पांडेय, डॉ. जयप्रकाश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें