फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोरखपुर-अमृत भारत एक्सप्रेस की मिली सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुश खबरी है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। साप्ताहिक रूप से चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे जिले के यात्रियों को दिल्ली तक बेहतर यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


श्रावस्ती सांंसद राम शिरोमणि वर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 14045 और 14046 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। दिल्ली से यह ट्रेन मंगलवार को रवाना होगी, जबकि गोरखपुर से मंगलवार रात में चलकर बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 14046 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से रात 12:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14045 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार रात 9:40 बजे गोरखपुर से रवाना होकर बुधवार सुबह 5:25 बजे सीतापुर सिटी पहुंचेगी।
इसके बाद 11:42 बजे गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंदनगर स्टेशनों पर होगा। नई ट्रेन शुरू होने से बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें