फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दुकान के बाहर सजा रहे सामान, राह नहीं आसान

Thu, 15 Feb 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जाम लगता है। समस्या होती है। ऑफिस, स्कूल कॉलेज जाने में देरी के साथ अस्पताल पहुंचने में दिक्कत। समस्या भी गंभीर है। सवाल बस एक है...जाम लगता है या लगवाया जाता है। असल में यह सवाल खुद में जवाब भी है। अतिक्रमण पर मौन साधकर। नियमों की अनदेखी कर। कुछ ऐसे सौदागर भी हैं जो चंद रुपयों के लिए आम जन की सड़क को ही बेच देते हैं। आइए आज से माथापच्ची से इतर आप और हम मिलकर असल पर बात करते हैं। इसके मूल पर वार करते हैं। आपके लिए और इस प्यारे शहर की समृद्धि के लिए हम आज से ''सड़क के सौदागार'' अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। उम्मीद है आप हमें समस्या बताएंगे और समाधान भी सुझाएंगे। आखिर शहर आपका जो है।
विज्ञापन

सड़कों पर जाम ऐसे ही नहीं रहता है। दुकानों का सामान सड़क पर ही सजा दिया जाता है। शहर के हर मार्ग का यही हाल है। गोंडा रोड़ हो या उतरौला मार्ग, सड़कों पर दुकानों के सजे सामान से राह चलना भी मुश्किल हो रहा है। शाम होते ही बीच शहर में अतिक्रमण और भीड़ से सड़कें गायब हो जाती हैं। यातायात पुलिस सिर्फ वाहनों को पार कराने और नगर पालिका कागजी कार्रवाई तक सीमित है। दोपहर के बाद जाम की स्थिति पूरे शहर में रहती है।
शहर के सबसे प्रमुख बाजारों में शामिल भवगतीगंज व गन्ना दफ्तर के पास सड़क किनारे के दुकानदार अपने सामान बाहर सड़क पर ही सजा देते हैं। ऐसी ही स्थिति संतोषी माता मंदिर के पास भी है। वीर विनय चौराहे से लेकर मेजर चौराहे तक बाइक तक से जाना दुश्वार हो जाता है। यही नहीं तुलसीपुर व बहराइच मार्ग पर हरिहरगंज तक अतिक्रमण से सड़क सिकुड़ जाती है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वह क्या करें, बाहर सामान रखा देखकर ही लोग खरीदारी करने आते हैं। वहीं नगर पालिका के अधिकारी कहते हैं कि कई बार नोटिस दी गई है, इसके बाद भी कोई नहीं मान रहा है।
-कारोबारी अरविंद कहते हैं कि लखनऊ की दुकानों से सबक लेना चाहिए। दुकान में बैठने के स्थान को छोटा और पीछे करके आगे समान सजाया जा सकता है। इसके अलावा सामानों की डमी को शटर पर टांग कर प्रदर्शन किया जा सकता है। इससे थोड़ी दिक्कत जरूर होगी लेकिन जाम में कमी आएगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि बाजार को व्यवस्थित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। समय - समय पर अतिक्रमण चलाने के साथ ही व्यापारियों से संवाद किया जाता है। जल्द ही अतिक्रमण अभियान चला कर दुकानों को व्यवस्थित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें