फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोलू ने देवरिया के पहलवान को किया चित

Wed, 07 Jan 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
ललिया में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान ।
विज्ञापन
ललिया। स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल शुरू हुआ। दंगल में विभिन्न प्रांतों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन के मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर के पहलवान भूरा, ललिया के गोलू पहलवान व गोंडा के रामानंद पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने फीता काटकर किया। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने तालियों और नारों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। सबसे पहले स्थानीय पहलवान गोलू ने अखाड़े का पूजन कर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत कराई। पहले दिन के मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर के भूरा पहलवान ने हरियाणा के शमशेर पहलवान को पराजित किया।

ललिया के गोलू पहलवान ने देवरिया के ओमप्रकाश पहलवान को जोरदार मुकाबले में पटखनी देकर चित किया। सहारनपुर के परवेज पहलवान और कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के अमित पहलवान के बीच मुकाबला कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुआ। एक अन्य मुकाबले में गोंडा के रामानंद पहलवान ने ललिया के इरफान पहलवान को चित किया।
विज्ञापन


आयोजक केके शुक्ला ने बताया कि दंगल में रेफरी की भूमिका गोंडा के गुड्डू यादव ने निभाई जबकि हरियाणा के कालू पहलवान ने कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में शिवप्रसाद यादव, सत्यदेव शुक्ला, दीनबंधु चौधरी, अमरीका तिवारी, गिरिजा दयाल जायसवाल, दान बहादुर मिश्र, सोनू, सूरज, लक्ष्मी द्विवेदी व राकेश द्विवेदी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें