फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बकरीद करीब आने से गुलजार हुई बकरा मंडी

Fri, 15 May 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-5- बलरामपुर के महदेइया बाजार में बकरा खरीदने के लिए जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। त्याग और बलिदान के पर्व बकरीद की तैयारियां रफ्तार पकड़ने लगी है। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी शुरू होते ही क्षेत्र की बकरा मंडियां गुलजार हो रही हैं। स्थानीय महदेइया बाजार में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सात हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक के बकरों की खरीद-फरोख्त हुई। लोगों ने अपनी हैसियत और पसंद के अनुसार जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन



28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर यह क्षेत्र का पहला बड़ा साप्ताहिक बाजार था, जहां दूर-दराज जिलों से व्यापारी पिकअप वाहनों में बकरे भरकर पहुंचे। मंडी में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। महंगाई का असर इस बार साफ तौर पर दिखाई दिया। पिछले वर्ष जो बकरे पांच हजार रुपये में बिक रहे थे, उनकी कीमत अब सात हजार से शुरू होकर 40 हजार रुपये तक पहुंच गई है। गोंडा से आए बकरा व्यवसायी सुल्लूर ने बताया कि 18 बकरे लेकर आए थे, जिनमें से 10 बिक गए। वहीं हथपरा के इब्राहिम, सोतवा के नूरुल्लाह, सिसानियां के लालबाबू, गोंडा के जाबिर, बलरामपुर के राशिद और सिकाहरा के शहंशाह समेत कई व्यापारियों ने बताया कि महंगाई के बावजूद लोगों ने अच्छी खरीदारी की।

40 हजार का बकरा बना आकर्षण का केंद्र
शुक्रवार की मंडी में सबसे ज्यादा चर्चा 40 हजार रुपये के बकरे की रही। मनकापुर निवासी अकरम अली इस खास बकरे को लेकर मंडी पहुंचे। उन्होंने बताया कि बकरे को बेहतर देखभाल और विशेष खानपान देकर तैयार किया गया है, जिस पर काफी खर्च आया है। महंगे दाम के बावजूद बकरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें