फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चौराहों पर दिखेंगी महापुरुषों की झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बनाए गए कार्यों की समीक्षा शुक्रवार को डीएम पवन अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि नगर के चौराहों व पार्कों का सुंदरीकरण कराकर महापुरुषों और जिले की विशेषताओं की झलकियां प्रदर्शित की जाएं। नए कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका परिषद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इसके बाद नगर में तमाम कार्य शुरू कराए गए हैं। समीक्षा बैठक में डीएम ने बताया कि नगर पालिका सीमा के सभी मुख्य संपर्क मार्गों को फोरलेन बनाने व इनर रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कराया जाए। झारखंडी महादेव मंदिर रेलवे क्रॉसिंग व बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कराया जाए।
बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत प्रथम चरण में मुख्य मार्ग के सभी बिजली के तारों को हटवाते हुए अंडरग्राउंड किया जाएगा एवं चौराहों पर लगे ट्रांसफॉर्मर को हटाया जाएगा। एसटीपी योजना से सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, तीनों तहसील के एसडीएम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें