बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज की छात्राओं को मंगलवार को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने स्वच्छता को लेकर बड़ा अभियान चलाया है। आसपास की साफ-सफाई के साथ ही हमें शारीरिक रूप से भी स्वच्छ रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम में डॉ. पीके सिंह, डॉ. वंदना सिंह, अमित कुमार सिंह, लोकेश प्रताप यादव आदि ने छात्राओं को स्वच्छता के बारे में तमाम जानकारियां दीं। शिक्षकों ने कहा कि गंदगी बीमारियों की जड़ है। इसको मिटाने के लिए हमें स्वच्छ रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।