फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर छात्राओं ने दिखाया हुनर

Sat, 23 Sep 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी में लगे स्टॉल का निरीक्षण करते अति​थिगण।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बच्चों में जीवन कौशल विकास करने के उद्देश्य से शनिवार को कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी के मीना जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मीना मेला व क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में शामिल छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मीना जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक प्रशिक्षण मोहित देव, एआरपी पंकज पांडेय व शैलेंद्र सिंह ने किया। मीना मेला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक महमूद उल हक के निर्देशन में किया गया। मेला में कंपोजिट विद्यालय ज्योनार के बच्चों ने भी अपना स्टॉल लगाया। आरती, मधु व जैसमीन ने सिलाई कढ़ाई का स्टॉल लगाया। इसी तरह कृषि उपकरण का स्टॉल उमेश व शाहबाज, विज्ञान मॉडल का स्टॉल अख्तर, असलम व अनस, विज्ञान प्रयोग का स्टॉल मानना मौर्य व अंजू ने जबकि शैक्षणिक सामग्री का स्टॉल तहसीन व अभिषेक ने लगाया।
मीना का कोना और सक्रिय पुस्तकालय का प्रदर्शन गुड़िया व शाहीन ने किया। अतिथियों ने छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए छात्राओं की प्रतिभा व हुनर की खुलकर प्रशंसा की। अतिथियों ने कक्षा एक से तीन तक के निपुण छात्र-छात्राओं को निपुण बैच भी लगाया। साथ ही कक्षा 7 की गुड़िया को वीर गाथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें