फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ के हमले में किशोरी घायल, सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
girls injured in lepard attack - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इंदिरानगर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी पर हमला करके तेंदुए ने घायल कर दिया। किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

इंदिरानगर कॉलोनी निवासी जल्लहे ने बताया कि उनकी बेटी साजिमा रविवार की भोर में अपनी चचेरी बहन सलामा तथा मंतसा के साथ घर के पीछे खेतों की तरफ नित्यकर्म के लिए गई थी। इसी बीच अचानक तेंदुए ने साजिमा पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चियों के शोर मचाने पर तेंदुए भाग गया।
घटना स्थल पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने किशोरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। उप प्रभागीय वनाधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। घायल किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें