फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंगिक समानता से बेटियां बढ़ा रहीं कदम

विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के नगर संसाधन केंद्र पर कार्यशाला को संबोधित करती प्रशिक्षु आईएएस नेहा बंधु।-संव? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर संसाधन केंद्र में लैंगिक समानता पर बीते दिन जिला स्तरीय संदर्भदाता की एक दिवसीय कार्यशाला कराई गई। कार्यशाला में बेटियों को बिना भेदभाव के आगे बढ़ाने पर जागरुकता अभियान चलाने का संकल्प दिलाया गया। सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों से दो-दो शिक्षकों को संदर्भ दाता के रुप में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 20 शिक्षकों को लैंगिक भेदभाव को मिटाने में सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। दो राज्य स्तरीय संदर्भदाता ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अतिथि आईएएस नेहा बंधु, बीएसए डॉ. रामचंद्र व व बीईओ नगर डॉ. समय प्रकाश पाठक ने दीप प्रज्जवलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बेटा-बेटी भेदभाव खत्म होने से समाज व राष्ट्र का बेहतर निर्माण किया जा सकता है। समाज के उत्थान में बेटियां भी कदम से कदम मिलाकर अपना योगदान दे रही हैं। बीएसए ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य समग्र शिक्षा जेंडर एक्टिविटी के तहत लैंगिक समानता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बेटा-बेटी की बीच भेदभाव को मिटाने का है।
बीईओ नगर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लैंगिक विभेद को दूर करके जेंडर विवाद खत्म करना होगा तभी समाज व राष्ट्र का उत्थान संभव है। राज्य संदर्भदाता अपराजिता शुक्ला व प्रशांत शुक्ल ने दो-दो संदर्भदताओं को लैंगिक भेदभाव को मिटाने के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। संचालन में डीसी निरंकार पांडेय, मोहित देव त्रिपाठी व आशुतोष कुमार मिश्र आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें