फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्ची की मौत ने झकझोरा, शहर में नहीं बजेगा डीजे

Tue, 22 Sep 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-15-वैष्णवी तिवारी।-फाइल फोटो
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में सोमवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज के दौरान बच्ची की मौत ने शहर को झकझोर दिया है। इसी के बाद मंगलवार को नगर पालिका में सर्व समाज की मौजूदगी में समिति की बैठक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन


बैठक में धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, धार्मिक समितियों के पदाधिकारी और सभासद शामिल हुए। विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने तेज ध्वनि से होने वाली परेशानियों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि अत्यधिक तेज आवाज से बीमारों, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को परेशानी होती है। हाल की दुखद घटना के बाद इस दिशा में सामूहिक पहल जरूरी है।
नगर पालिका अध्यक्ष धीरू सिंह ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति सर्वोपरि है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में उत्सव की परंपरा के साथ नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में सभी लोगों ने नगर में डीजे की तेज ध्वनि पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति जताई। धार्मिक समितियों के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को भी सहमति पत्र सौंपने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज, राजकुमार श्रीवास्तव, डीपी सिंह बैस, सर्वेश सिंह, संजय मिश्र, विजय अग्रवाल, हाजी नब्बन खां, मोहसिन खां, अब्दुल वहाब, आरिफ हुसैन, अब्दुल बारी, रमेश पहवा, प्रीतपाल सिंह, राम नरेश त्रिपाठी, डॉ. तुलसीश दुबे, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चंद्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय शुक्ला, शुभेंद्र गौरव मिश्रा, विकास मिश्रा, सुनील गुप्ता, प्रकाश सोनी व अम्बरीश शुक्ला सहित कई सभासद मौजूद रहे।


जुलूस-ए-गौसिया में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर वाहन जुलूस से होगा बाहर
नगर में 23 सितंबर की देर शाम गोंडा रोड स्थित बड़ी ईदगाह से निकलने वाले जुलूस-ए-गौसिया को लेकर शहर-ए-काजी सैय्यद अहमद रजा कादरी और शहर मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल अख्तर मिसबाही ने पत्र जारी कर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की है।

आयोजकों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि जुलूस उलेमाओं की अगुवाई में निकाला जाएगा। इसमें डीजे सिस्टम लगे वाहनों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति डीजे सिस्टम लगा वाहन लेकर जुलूस में पहुंचता है तो उसे तत्काल जुलूस से बाहर कर दिया जाएगा।
लोगों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने मोहल्लों और क्षेत्रों से जुलूस में शामिल होते समय डीजे अथवा ऐसी किसी मशीन का इस्तेमाल न करें, जिससे किसी प्रकार की परेशानी या नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो।

बार एसोसिएशन ने मांगी जांच
गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजने से एक बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत होने का आरोप लगाया गया है। अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन और महामंत्री संजय तिवारी के नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी संदीप केला को मांगपत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र में कहा गया है कि 21 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली बालिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीजे की निर्धारित ध्वनि सीमा के उल्लंघन की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मांगपत्र सौंपते समय अनिल शुक्ला, रवींद्र प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार त्रिपाठी व प्रशांत ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-15-वैष्णवी तिवारी।-फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें