सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर कुरुथुवा में रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालिका झुलस कर घायल हो गई। बालिका को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम खानपुर कुरुथुवा निवासी मो. इलियास ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री मंतशा रविवार शाम पांच बजे बकरी चराने ईंट भट्ठे के पास गई थी। अचलपुर पावर हाउस से मद्दोघाट जाने वाली हाईटेंशन तार ढीला होने के कारण लटक रहा था। तार की चपेट में आने से मंतशा झुलस गई। मंतशा को इलाज के लिए आननफानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्युत उपकेंद्र रेहरा बाजार के जेई रितेश पटेल ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।