तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव निवासी 17 वर्षीय बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रेल की पटरी के किनारे मिट्टी निकालने गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
ग्राम प्रधान गनवरिया नसीम खान उर्फ बब्बू ने बताया कि गुलाम रसूल की बेटी मैनाज (17) शुक्रवार की सुबह गांव के पास ही ट्रेन की पटरी के किनारे मिट्टी निकालने गई थी। इसी दौरान वह तुलसीपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रामलीला पोखरा चौकी प्रभारी गुरसेन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।