फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना स्थलीय निरीक्षण कर फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप

Fri, 04 Aug 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के सराय फाटक के पास स्थित शिव मंदिर व कुआं पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत डीएम से की गई है। स्थानीय लोगों ने मामले का स्थलीय निरीक्षण कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में नगरवासी विजय गुप्ता, शुभम गुप्ता, राजन, विजय कुमार साहू, संजय साहू व संतोष कुमार आदि ने कहा है कि सराय फाटक के पास प्राचीन शिव मंदिर व कुआं स्थित है। एक पक्ष द्वारा मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की आड़ में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी। शिकायत के बाद कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं गया और बिना स्थलीय निरीक्षण के ही शिकायत का निस्तारण दर्ज कर दिया गया। इन लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें