फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती व बुजुर्ग की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लैबुड़वा भोजपुर गांव में शुक्रवार रात तेज बारिश के बीच जर्जर मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। इससे युवती की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामदीन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात अवधराम के घर की मिट्टी से चुनी गई ईंट की दीवार बारिश के बीच अचानक ढह गई। अवधराम की बेटी रामवती (19) दीवार के मलबे के नीचे दब गई। वह दो छोटे भाइयों के साथ इसी मकान में रहती थी। जबकि अवधराम व उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। घटना के समय रामवती घर में अकेली थी। दोनों भाई गांव में कहीं गए थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे से रामवती को निकाला। मगर थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
वहीं, गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जम्बूदीप गांव निवासी मदारी (65) बारिश के दौरान घर से निकलकर पेड़ के नीचे लघुशंका करने बैठे थे। तभी अचानक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मदारी को पेड़ के नीचे से निकालकर तुलसीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, गौरा चौराहा के ही बिजुलिया गांव में शनिवार शाम बारिश के बीच फूलचंद्र का जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। फूलचंद्र की सात साल की बच्ची मलबे में दब गई मगर गनीमत रही कि उसे खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें