फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गाजीपुर व नागपुर की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में

Thu, 26 Dec 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पहले दिन दो लीग मैच खेले गए। मघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर व नागपुर हॉकी एकेडमी की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गाजीपुर के नीरज यादव व बलरामपुर टीम के खिलाड़ी अली रसूल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मुकाबला रवि रोशन हॉकी एकेडमी पटना व मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर की टीमों के बीच खेला गया। गाजीपुर की टीम ने आठ गोल व एक पेनाॅल्टी काॅर्नर से गोल करके 9-2 के भारी अंतर से मैच जीत लिया। तीन गोल नीरज यादव ने किए। दूसरा मैच नागपुर एकेडमी नागपुर व नवाब इलेवन बलरामपुर के बीच खेला गया। बलरामपुर की टीम ने मैच के सातवें मिनट में गोल करके पहले हाफ तक बढ़त बनाई रखी। दूसरे हाफ में नागपुर एकेडमी की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 35वें व 48वें मिनट में गोल करके 2-1 से मैच जीत लिया।
इनसेट-
इन टीमों के बीच आज प्री क्वार्टर फाइनल मैच
- 27 दिसंबर को चार प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। इसमें अश्वनी स्पोर्ट्स एकेडमी कर्नाटक, आईजीपी सेंट्रल बोर्ड लखनऊ, सेक्रेटरी हॉकी एकेडमी टीकमगढ़, नागपुर एकेडमी नागपुर, रवींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल, मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर, अवाडी पुलिस अवाडी व स्टार इलेवन बलरामपुर की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें