फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तारों के टूटने की समस्या से मिलेगी निजात

Tue, 13 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के विद्युत उपकेंद्र टाउन में अंदरग्राउंड केबल बिछाता श्रमिक ।
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन व बिजली घर सहित छह स्थानों पर मंगलवार को अंडरग्राउंड केबल बिछाई गई है। करीब 550 मीटर लंबी अंडरग्राउंड केबल बिछाने में 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बिजली के पोल पर लटकते तारों के बार-बार टूटने से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


बिजली के खुले तार हवा, बारिश, तूफान व पेड़ों के गिरने जैसी घटनाओं से प्रभावित होते हैं, जिससे वे टूट जाते हैं। भूमिगत केबल इन सबसे सुरक्षित रहती है। बलरामपुर शहर के छह स्थानों पर 550 मीटर अंडरग्राउंड केबल बिछाई गई है। जेई टाउन अमित कुमार ने बताया कि बिजलीघर भगवतीगंज में तीन, टाउन कार्यालय, श्याम बिहार कॉलोनी, मोहल्ला पहलवारा में पेट्रोल पंप व पथिक होटल के पास अंडरग्राउंड केबल डाली गई है। इससे बिजली के पोल पर लटकते तारों के बार-बार टूटने से निजात मिलेगी।

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन व बिजली घर सहित छह स्थानों पर अंडरग्राउंड केबल बिछाई गई है। इससे शहर के लोगों को बार-बार बिजली कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन



दो घंटे गुल रही बिजली
विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन के दफ्तर सहित छह स्थानों पर भूमिगत केबल बिछाई गई। इससे दो घंटे बिजली गुल रही। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक भूमिगत केबल बिछाने का कार्य कराया गया। इस दौरान एसएसबी कैंप, सिविल लाइन, विशुनापुर, खम्हौवा, अचलापुर, स्टेडियम, सरयू नहर कॉलोनी, पहलवारा, कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन, देहात कोतवाली, कृष्णापुरम, बड़ा व छोटा धुसाह, वीर विनय चौराहा, चौक रोड, तुलसीपार्क, झारखंडी, महिला व पुरुष अस्पताल, सरायफाटक, घास मंडी, तिकोनिया पार्क व यतीमखाना क्षेत्र में बिजली कटौती की गई। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें