फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में हुई सामान्य ज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक गीता गौतम की देखरेख में पूरी परीक्षा प्रक्रिया अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि प्रश्नपत्र वितरण से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रह तक सभी गतिविधियां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई गईं। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के लिए कक्षों की साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और बैठने की उचित व्यवस्था पहले से तैयार कर रखी थी, जिससे किसी भी विद्यार्थी को कोई असुविधा नहीं हुई। विद्यार्थियों की निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी की गई थी।
परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी कुशाग्र सिंह व साकेत शुक्ला ने बताया कि सामान्य ज्ञान का पेपर रोचक और संतुलित रहा। इसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, विज्ञान, इतिहास और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न शामिल थे। ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं न केवल उनके बौद्धिक क्षमता को मजबूत करती हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधार भी तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें