फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर की सुंदरता पर कूड़ा-कचरा लगा रहे दाग

Fri, 21 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छ पर्यावरण में साफ-सफाई की भूमिका अहम होती है। शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी जिसपर है, वे ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शहर में लगे कूड़े के ढेर और विचरण करते छुट्टा मवेशी जहां शहर की सुंदरता को दाग लगा रहे हैं। वहीं कूड़े में आग लगाकर शहर के वातावरण को भी प्रदूषित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्डों से एकत्र किए गए कूड़े को कई दिनों तक उठाया नहीं जा रहा है। जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा जगह-जगह लगवाए गए कूड़ेदान टूट चुके हैं। रोडवेज, सिविल लाइन, बहराइच रोड व चिकनी आदि मोहल्लों में कूड़े के ढेर व गंदगी से लोगाें का जीना मुहाल है।
नहीं है कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था

नगर पालिका परिषद के लिए कूड़े का निस्तारण करना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण केंद्र न होने से सफाई कर्मी कूड़े को सड़क किनारे ही डंप कर देते हैं। हवा चलने पर कूड़ा उड़कर सड़क व आसपास बिखर जाता है। सारा दिन मवेशी विचरण करते हैं। बरसात में सड़ने से तेज दुर्गंध उठती है।
विज्ञापन

कूड़े में लगा देते हैं आग
शहर के नहरबालागंज व गेल्हापुर मंदिर जाने वाली सड़क पर कूड़ा फेंककर उसमें आग लगा दी जाती है। ऐसे में वहां उठने वाले धुंए से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो जाता है। लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है।
कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए तलाशी जा रही जमीन
कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण के लिए जमीन की तलाश कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र से कूड़ा उठाने वालीं कुछ गाड़ियां खराब हो गई हैं। जिनकी मरम्मत कराई जा रही है। गाड़ियां ठीक होने के बाद प्रतिदिन कूड़े का उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन

- धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें