फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ से देहात कोतवाली क्षेत्र में सहेली के घर आई एक युवती को पड़ोसियों ने बहाने से घर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि देहात कोतवाली में शिकायत करने पर भी पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली है।
विज्ञापन

लखनऊ की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली देहात की पुलिस पर मुकदमा नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि एक महीने पहले वह देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी सहेली के घर आई थी। आरोप है कि सहेली के पड़ोसियों ने उसे बहाने से घर बुलाकर कमरे में बंद कर लिया। जहां कई लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
डरी-सहमी युवती किसी को भी घटना की जानकारी दिए बिना लखनऊ लौट गई थी। लखनऊ पुलिस के केस नहीं दर्ज करने पर युवती चार दिन पहले बलरामपुर आई। देहात कोतवाली में घटना की जानकारी दी मगर पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। इस पर पीड़ित युवती ने न्यायालय की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें