फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 केंद्रों पर धान खरीद शुरू, पहले दिन बोहनी तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के सभी 36 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू कर दी गई। हालांकि पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान खरीद की बोहनी तक नहीं हुई। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने सभी क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ धान की खरीद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद को लेकर अधिकारियों संग आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि एक नवंबर से 28 फरवरी तक 36 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जाएगी। कॉमन धान का 2,040 एवं ग्रेड वाले धान का 2,060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा। सभी क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। हर क्रय केंद्र पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, एक नमी मापक यंत्र, एक विनोइंग फैन, डबल जाली का चलना व एनालिसिस किट रखी जाएगी। क्रय केंद्रों पर पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर धान खरीद होगी।
डीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के अंदर बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। हाइब्रिड धान बेचने के लिए किसानों को हाइब्रिड बीज प्रमाणपत्र एवं घोषणा पत्र देना होगा। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी धान की कटाई चल रही है। इस वजह से पहले दिन कोई भी किसान धान बेचने नहीं आया। डीएम ने निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर बेसिक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। बैनर, बोरों की उपलब्धता, किसानों के बैठने व पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में एडीएम राम अभिलाष, सभी एसडीएम व क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें