फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा से गांधी जी के विचारों का होगा प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का शोभायात्रा के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ब्लॉकों पर कार्यक्रम करके लोगों तक गांधी जी नीतियों को पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बीते दिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से व्यापक कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सेखुवा परमेश्वरी मंदिर प्रांगण में प्रात: नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम करके मंदिर परिसर से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
रमईडीह, महराजगंज तराई, महमूदनगर, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा से होते हुए शोभायात्रा बलरामपुर पहुंचकर समाप्त होगी। तीन अक्तूबर को गेड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार, चार अक्तूबर को तुलसीपुर व हरैया सतघरवा, पांच अक्तूबर को गैसड़ी व पचपेड़वा, छह अक्तूबर को उतरौला व श्रीदत्तगंज एवं नौ अक्तूबर को सदर ब्लॉक में कार्यक्रम करके गांधी जी विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक को पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने संबोधित कर गांधी जी विचारों एवं आदर्शों को अपनाने की अपील की। डॉ. पंकज गुप्ता, महासचिव विनय मिश्र, दीपक मिश्र, डॉ. हामिद, डॉ. इश्तियाक खां, डॉ. वलीउल्ला खां, बृजेश मिश्र, डॉ. प्रतीक मिश्र, अमिरिका प्रसाद, मोहम्मद जमील, हारीश बिन अफजल, विनोद मिश्र व सईद लासानी आदि ने बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें