फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

विज्ञापन
बलरामपुर में शुक्रवार को नगर में निकाला गया गणपति बप्पा का विसर्जन जुलूस। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ शुक्रवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी के पवित्र जल में किया गया। नगर में गाजे-बाजे के साथ विघ्न विनाशक भगवान गणेश की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

श्रीगणेश महोत्सव समन्वय समिति के बैनर तले शुक्रवार को वीर विनय चौराहे पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का एकत्रीकरण किया गया। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, केंद्रीय समन्वय समिति की पदाधिकारी कुसुम चौहान, अजय कृष्ण पांडेय एवं अविनाश मिश्रा आदि ने एकत्रीकरण समारोह को संबोधित करते हुए नगरवासियों को गणेश उत्सव की बधाई दी।
कहा कि भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों तथा भगवान श्रीगणेश के पूजा पंडालों में बेहतर व्यवस्था के लोगों को सम्मानित भी किया। वीर विनय चौराहे से गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा रवाना हुई।
विज्ञापन

अबीर, गुलाल उड़ाते एवं डीजे के धुनों पर थिरकते श्रद्धालु शोभायात्रा के आगे-आगे चल रहे थे। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान रहा। भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा पुरानी चौक, मेजर चौराहा, कालीथान एवं डिग्री कालेज चौराहा होती हुई सिसई घाट पहुंची। यहां पर विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी के पवित्र जल में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें