फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 205 ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी में खरीदे फर्नीचर और पुस्तकों की होगी जांच

Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की 205 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए खरीदे गए फर्नीचर और पुस्तकों की अब जांच होगी। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच पूरी करने के बाद अधिकारियों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ग्राम पंचायतों में फर्नीचर और पुस्तकों की खरीद की गई है। इनकी आपूर्ति और गुणवत्ता को लेकर शासन ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कर अधिकारियों को जांच के लिए नामित किया है।
अधिकारियों को केवल अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करने के बजाय मौके पर पहुंचकर खरीदी गई सामग्री की स्थिति का जायजा लेना होगा। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए खरीदा गया फर्नीचर और पुस्तकें मौके पर उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही सामग्री की गुणवत्ता और आपूर्ति निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं, इसका भी सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर उपलब्ध सामग्री और संबंधित अभिलेखों का मिलान करने के बाद अधिकारी निर्धारित प्रारूप में जांच आख्या तैयार करेंगे। जांच के दायरे में बलरामपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग और उतरौला ब्लॉक की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत की जांच के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें