फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फर्जीवाड़ाः अमीरों को बांट दिया गरीबों का राशन

Sat, 27 Jul 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गरीबों का राशन बांटने में एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रतिमाह करीब 1486.40 क्विंटल राशन 7432 अपात्र राशन कार्ड धारकों को दे दिया गया। यह खुलासा शासन स्तर पर फैमिली आईडी स्तर से विभिन्न विभागों के डाटा बेस को आपस में मिलाने से सामने आया है। हालांकि विभाग अब दोबारा से कार्डों का सत्यापन कराने में जुटा हुआ है। यह गड़बड़ी कब से हो रही है, इस बारे में विभाग ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मानें तो आमतौर पर एक राशन कार्ड में चार सदस्यों को मानते हुए प्रति कार्ड चार यूनिट माना जाता है। ऐसे में एक यूनिट पर पांच किलो राशन दिया जाता है। पड़ताल में आई स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो नगर क्षेत्र में 953 व ग्रामीण इलाके में 6479 कार्ड धारक है। ऐसे में अगर इन कार्ड धारकों में चार सदस्यों को मानें तो यूनिट स्तर पर यह संख्या 29728 तक पहुंच रही है। इसके आधार पर पांच किलो राशन को यूनिट स्तर से मिलान किया जाय तो हर माह करीब 1486.40 क्विंटल राशन अपात्र अमीरों को बांट दिया। पूर्ति विभाग के अधिकारी अब इस बारे में दोबारा सत्यापन के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रहे हैं। इसके लिए पूर्ति निरीक्षकों की टीम का गठन किया गया है।
राशन कार्डों की संख्या
विज्ञापन

जिले में कुल राशन की दुकान-872
कुल अन्योदय राशन कार्ड धारक-36779
कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक- 319217
अपात्र मिले राशन कार्ड धारक
आयकरदाता राशन कार्ड-3582
राशन कार्ड जिनमें मृतक (निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी के पति) हैं-2317
ऐसे राशन कार्ड, जिनके किसी सदस्य द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान व गेहूं के विक्रय के लिए अपनी संपत्ति दो हेक्टेयर से अधिक घोषित की गई है-1533
बोले जिम्मेदार
जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु ने बताया कि शासन से सूची मिली है। यह कब से कब तक की है, अभी यह स्पष्ट नहीं है। इस आधार पर दोबारा से पूर्ति निरीक्षकों की टीम सत्यापन कर रही है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें