गोंडा। रेलवे प्रशासन ने दक्षिण-पश्चिम रेलवे के नियलम-बसमपिल स्टेशनों के मध्य पुल बनाए जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। जबकि दक्षिण-मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के विजयवाड़ा डिवीजन के सूरारेड्डीपलेम स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
गोरखपुर से यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर से 7 फरवरी के बीच नागासमुडम से धर्मावरम के मार्ग से चलाई जाएगी। लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि विजयवाड़ा डिवीजन में ट्रैक के दोहरीकरण के कार्य के कारण व नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें गोरखपुर से कोचुवेली एक्सप्रेस ट्रेन को 10 से 17 दिसंबर के बीच, बरौनी से एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन को 11 से 15 दिसंबर, गोरखपुर से हैदराबाद के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 15 से 17 दिसंबर तथा गोरखपुर से महबूबनगर स्पेशल ट्रेन को 16 से 18 दिसंबर के बीच निरस्त कर दिया गया है। (संवाद)