फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 45 करोड़ से चार सड़कों का होगा निर्माण

Sat, 30 Dec 2023 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर व तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 करोड़ से चार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़क का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों का आवागमन सुगम होगा। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा तीन व चार जनवरी को सड़कों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

श्रावस्ती सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कौवापुर बड़ागौ रोड़ से अमरहवा कला तक पांच किलोमीटर, मुड़िला से मध्यनगर तक 12.250 किलोमीटर और सेमरी से खैरहनिया तक 6.10 किमी सड़क का निर्माण कराया जाना है। इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र के पीलीभीत-उतरौला मार्ग से भिटौढ़ी तक 6.35 किमी सड़क बननी है। इन सड़कों के निर्माण में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों के निर्माण हो जाने के बाद करीब 150 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन जनवरी और सदर विधान सभा में चार जनवरी को श्रावस्ती सांसद सड़कों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें