फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की 64 केंद्रों की सूची

Sat, 30 Dec 2023 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार की देर रात आनन-फानन में 64 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। इस सूची पर आपत्तियों के लिए मात्र एक दिन का समय 30 दिसंबर तक दिया गया। आपत्तियों को निस्तारित कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिला स्तरीय बोर्ड समिति ने अनंतिम सूची में 56 केंद्रों में शामिल 10 स्कूलों को बोर्ड परीक्षा सूची से बाहर कर दिया है और 18 नए विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

23 नवंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में प्रस्तावित 56 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। उस पर 28 नवंबर तक आपत्ति मांगी थी। इसके बाद कुल 60 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया था। इसमें से 10 केंद्र मानक अनुरूप नहीं मिले।
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि पहले चरण में प्रस्तावित 56 केंद्र में 10 स्कूलों को बोर्ड के मानक व शर्त पूरी न करने के कारण जिला स्तरीय बोर्ड कमेटी ने सूची से बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर 18 नए स्कूलों को बोर्ड परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें