फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जंगली जानवरों के हमलों में बुजुर्ग दंपती सहित चार घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के चौधरीडीह में तेंदुए के हमले में घायल द्वारिका प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज में बीते दो दिनों में जंगली जानवरों के हमले में बुजुर्ग दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। जानवरों के हमलों के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

बनकटवा रेंज अंतर्गत चौधरीडीह बाजार निवासी द्वारिका प्रसाद (70) ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी कृष्णावती घर से कुछ दूर पर गई थीं, तभी अचानक जंगली जानवर ने उनपर हमला कर दिया। वह बचाने के लिए दौड़े तो जानवर ने उनपर भी हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरसिया, श्रावस्ती पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद द्वारिका प्रसाद को घर भेज दिया गया, जबकि उनकी पत्नी कृष्णावती की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय, भिनगा, श्रावस्ती रेफर किया गया। द्वारिका प्रसाद ने तेंदुआ होने का दावा किया है, हालांकि वन विभाग सियार के हमले की बात कह रहा है। वन अधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच की जा रही है ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है।
किशोरी पर तेंदुए का हमला
महराजगंज तराई। क्षेत्र के चंदन चंदनजोत निवासी साधू ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे उनकी बेटी सीमा (14) पशुशाला में जानवरों को चारा देने गई थी। तभी गन्ने के खेत की तरफ से आए तेंदुए ने हमला कर दिया। सीमा की चीख-पुकार सुनकर तेंदुआ खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने और पिंजरा लगाने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सियार ने युवती पर हमला कर किया घायल

हरैया सतघरवा क्षेत्र के सुल्तान कला निवासी तुलाराम यादव ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 1 बजे उनके परिवार के साथ धान की मड़ाई करवा रहे थे। इसी बीच अचानक जंगली जानवर ने उनकी पुत्री रीना (20) पर हमला कर घायल कर दिया। रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि चौधरीडीह और सुल्ताना कला क्षेत्र में जांच कराई गई। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर दोनों मामलों में सियार द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें