बलरामपुर। जिले में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में ठाकुरदीनपुरवा शिवपुरा में तीन और सरयू नहर कॉलोनी बलरामपुर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
जिला सूचना कार्यालय के अनुसार बुधवार को एक और कोरोना मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इस मरीज को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2164 हो गई है। अब तक 2083 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 47 हैं।