फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मिली चार नई बीएस-6 बसें, आसान होगा दिल्ली का सफर

Tue, 14 Nov 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर से दिल्ली तक का सफर अब आसान व सुलभ होगा। अभी तक बसों की कमी से परेशानी उठा रहे यात्रियों को परिवहन विभाग ने चार नई बीएस-6 बसों के संचालन का तोहफा दिया है। डिपों को मिली बीएस - छह की चार नई बसों से सीधे दिल्ली तक की यात्रा करने वालों का सफर अब आरामदायक बनेगा। अभी तक इस रूट पर चल रही सिर्फ दो बसों के कारण होने वाली परेशानी से उन्हें छुटकारा भी मिलेगा।
विज्ञापन

दीपावली पर यात्रियों को दिल्ली का सफर करने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से चार नई बसें भेजी गई हैं। चारों बसों को दिल्ली के लिए लगाया गया है। बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि बलरामपुर डिपो की छह बसों का संचालन दिल्ली तक होता था। इनमें चार बसें बीएस-4 वाली थी। बीएस-4 वाली बसें दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को बीएस-6 वालीें नई बस की डिमांड भेजी गई थी। डिमांड पर डिपो को चार नई बसें मिल गई हैं। दीपावली पर दिल्ली में रोजी रोजगार करने गए काफी लोग परिवार के पास आए हैं। अब उनकी वापसी 15 नवंबर को भैय्या दूज के बाद से शुरू होगी। अभी तक बसों की कमी से वापस जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। नई बसों के डिपों में आने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें