फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो गांवाें में निकला अजगर, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैय्या सतघरवा/सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। सादुल्लाहनगर व हरैय्या सतघरवा क्षेत्र में अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से फिर यह अजगर गांवों की तरफ आ जाता है। इसके लिए वन विभाग को एक स्थाई व्यवस्था बनानी चाहिए।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मद्दोघाट के पड़री कृपाल गांव में रोड के किनारे मंगलवार को अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सादुल्लाहनगर के रेंजर वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि वन टीम को भेजकर अजगर को पकड़वा लिया गया है और उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। वहीं हरैया सतघरवा क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास श्याम बरन मौर्य के खेत में मंगलवार शाम अजगर निकलने से लोग सहम गए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजी पांडेय ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी बनकटवा रेंज शत्रोहन लाल ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर अजगर को पड़कर जंगल में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि टीम को नियमित तौर पर क्षेत्र की निगरानी के लिए कहने के साथ ही क्षेत्रीय लोगों से भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें