फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूल बस की चपेट में आकर चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के कपौवा शेरपुर गांव में मंगलवार उर्स से लौट रहे लोगों को एक अनियंत्रित स्कूली बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिलाएं और बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पड़री रामनाथ गांव के लोग उर्स से देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलरामपुर की तरफ से आ रही बस अचानक अनियंत्रित होकर लोगों के बीच घुस गई। हादसे में हबीबुन्निशा (52), खलीकुन्निशा (34), शरीफुन्निशा (60) और नूर अली (12) घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल निजी वाहन से उतरौला स्थित साजिदा हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली उतरौला में खड़ा करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें