फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कुत्तों के हमले में चार बकरियों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 12 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के भुजेहरा, लछुआपुर व पूरनपुर गांव में कुत्तों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भुजेहरा गांव के पश्चिम बकरी चरा रहे चरवाहों की बकरियों के झुंड पर चार कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें चार बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

पीड़ित बकरी पालक मेवालाल, सफात, लल्लन, जुगुरा और गुल्लन ने बताया कि सुबह करीब दो दर्जन से अधिक बकरियां चराई जा रही थीं। इसी दौरान चार बाहर घूमने वाले कुत्तों ने अचानक हमला बोल दिया। बकरियों की चीख-पुकार सुनकर चरवाहे बचाने दौड़े, लेकिन तब तक कुत्ते चार बकरियों को मार चुके थे। इसके बाद कुत्ते चरवाहों पर भी झपटे। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंचे, तब जाकर कुत्ते राप्ती मुख्य नहर की ओर भाग निकले। ग्रामीण आनंद कुमार, सलमान, रवि कुमार, निब्बर और राधेश्याम ने पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने तथा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाबचंद ने बताया कि समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें