फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अवैध रूप से गर्भपात कराने वाले चार क्लीनिक सील

विज्ञापन
बलरामपुर के महदेइया में सील किया गया क्लीनिक ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। महदेइया बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से गर्भपात कराने वाली चार क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। दो अस्पतालों को नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कुछ समय से स्वास्थ्य विभाग को इससे जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर विभाग की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि महदेइया बाजार और आसपास के इलाकों में कुछ निजी क्लीनिक बिना वैध अनुमति के गर्भपात जैसी संवेदनशील चिकित्सीय प्रक्रियाएं कर रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश रस्तोगी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष श्रीवास्तव को जांच सौंपी। बुधवार को एक टीम के साथ एसीएमओ ने महदेइया बाजार में जांच की।
जांच टीम के पहुंचते ही कई क्लीनिक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ प्रतिष्ठानों के आननफानन शटर बंद कर दिए गए, जबकि कई संचालक मौके से अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान नेहा हेल्थ क्लीनिक महदेइया, डॉ. प्रीति यादव एवं सत्यम क्लीनिक शुक्लागंज, डॉ. सुनीता क्लीनिक शुक्लागंज तथा डॉ. पिंकी श्रीवास्तव एसपी क्लीनिक की जांच की गई। टीम को इन क्लीनिक में गर्भपात से संबंधित दवाएं, इंजेक्शन, उपकरण व अन्य चिकित्सकीय सामग्री बरामद हुई। दस्तावेज की जांच में सामने आया कि चारों क्लीनिक के पास न तो वैध पंजीकरण था और न ही आवश्यक लाइसेंस, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल चारों क्लीनिक को सील कर दिया और संचालकों को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान श्री हॉस्पिटल महदेइया और इंडियन हॉस्पिटल राजेंद्रगंज महदेइया को भी नोटिस दिया गया है। पंजीकरण, लाइसेंस व अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एसीएमओ ने बताया कि आगे भी जांच की जाएगी। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को सील करते हुए संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान श्रीदत्तगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी व पटल सहायक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें