फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती को रेलवे से जोड़ने पर पूर्व सांसद का स्वागत

विज्ञापन
श्रावस्ती में रेल लाइन मंजूर कराने वाले पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का स्वागत करते लोग। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती जिले को रेलवे की सुविधा से जोड़ने वाले पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का श्रावस्ती रेल जोड़ो संघर्ष समिति ने स्वागत किया है। सांसद ने भी रेल जोड़ो संघर्ष समिति द्वारा किए गए लंबे संघर्ष की सराहना करते हुए समिति के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि आजादी से अब तक प्रदेश का श्रावस्ती जनपद रेलवे की सुविधा से विहीन था। श्रावस्ती को रेल से जोड़ो संघर्ष समिति की प्रेरणा से मैंने वर्ष 2014 में इस मुद्दे को केन्द्रीय कैबिनेट में पेश करते हुए संसद में भी जोरदार ढंग से उठाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से रेल मंत्री सुरेश प्रभू तथा वर्तमान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस सपने को साकार किया।
बहराइच से भिनगा, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए खलीलाबाद तक 240 किलोमीटर नई रेल लाइन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी। इस रेल लाइन के निर्माण के लिए 4090 करोड़ का भारी भरकम बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के चलते संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने नई रेल लाइन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया और केंद्र्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें